Advertisement

रायपुर संभाग यूथ विंग अध्यक्ष ने कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष की अपील कोरोना टीका जरूर लगाएं अफवाहें एवं भ्रांतियां को करें नजरअंदाज ।

रायपुर संभाग यूथ विंग अध्यक्ष ने कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की
संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष की अपील कोरोना टीका जरूर लगाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अफवाहें एवं भ्रांतियां को करें नजरअंदाज । खरोरा:—*-साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने आम लोगों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाने की अपील की उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के द्वितीय लहर ने आज समूचे भारत सहित हमारे प्रदेश को भी जकड़ में ले लिया है लाखों प्रयास के बाद भी आज हम हमारे अपनों को काल के गाल में समाने से पूरी तरह रोक नहीं पा रहे हैं रोज कोई ना कोई बुरी खबर अंतरतल को झकझोर रही है। श्री साहू ने कहा कि आज हमारे सामने देश के वैज्ञानिक ने काफी गहन रिसर्च के बाद अथक परिश्रम से कोविशिल्ड एवं को- वैक्सीन नामक दो वैक्सीन तैयार किया है जो की पूरी तरह से सुरक्षित हैं इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि टीका लगाने के लिए अभी भी लोग में जागरूकता नहीं आई है खासतौर पर ग्रामीण अंचलो में वैक्सीनेशन के प्रति तरह-तरह की अफवाह एवं भ्रांतियां फैली हुई है जबकि टीका ही अब तक का कोरोना महामारी के बचाव का एक मात्र अचूक एवं रामबाण उपाय है जो पूरी तरह से सुरक्षित है एवं कोई साईड इफेक्ट नहीं है अतः तमाम तरह की भ्रांतियां एवं अफवाह को नजरअंदाज करते हुए भारत एवं छत्तीसगढ़ शासन के गाइडलाइन के हिसाब से पात्रता के अनुसार इस भयंकर महामारी कोरोना को हराने हेतु टीका केंद्र में जाएं टीका जरूर लगाएं एवं दूसरों को भी टीका लगाने प्रेरित करें।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट……

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57