Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब तक लगे 56 लाख 99 हजार वैक्सीन डोज 

62 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और  59 प्रतिशत अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को मिल चुकी दूसरी डोज भी

45 वर्ष से अधिक आयु के 73 प्रतिशत नागरिकों को दी गई प्रथम डोज

रायपुर 4 मई 2021छत्तीसगढ़ में कोविड 19 टीकाकरण महाभियान के तहत विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों को अब तक कुल 56 लाख 99 हजार डोज वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में अब तक 88 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रथम डोज और 62 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार अग्रिम पंक्ति के शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं को प्रथम डोज और 59 प्रतिशत अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई गई है। इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के 73 प्रतिशत नागरिकों को प्रथम डोज तथा इस आयु वर्ग के 6 प्रतिशत नागरिकों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में अब तक 21हजार 747 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उल्लेखनीय है कि 45 वर्ष से अधिक आयु समूह को कोविड 19 वैक्सीन की प्रथम डोज़ देने में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान पूरे देश में चौथा है। पूरे देश में सिर्फ लद्दाख, सिक्किम और त्रिपुरा ही छत्तीसगढ़ से आगे हैं।

इसी प्रकार साठ वर्ष और उससे अधिक आयुवर्ग की बात करें तो छत्तीसगढ़ पूरे देश में लद्दाख, राजस्थान, सिक्किम और त्रिपुरा के बाद पाँचवे स्थान पर है।

वर्तमान में राज्य में प्रतिदिन औसतन 2.13 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। 2 अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 3.26 लाख व्यक्तियों का तथा 3 अप्रैल 2021 को 2.92 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57