छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के क्रियान्वयन से खेतिहर मजदूरों में उत्साह

रायपुर : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के क्रियान्वयन से खेतिहर मजदूरों में उत्साह

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर 04 सितम्बर 2021छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के क्रियान्वयन से खेतो में मजदूरी कर अपना गुजारा करने वाले मजदूरों में उत्साह का संचार हुआ हैं। इस योजना से उनको आर्थिक सहारा मिलेगा। बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम करमा के कृषि मजदूर दुकालू राम केवर्त ने आज अपने ग्राम पंचायत में जाकर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरा और अपना पंजीयन कराया। दुकालू राम दूसरो के खेतो में मजदूरी करता है। सीजन में ही उन्हे काम मिलता है। बाकी समय अपने परिवार के गुजर-बसर के लिए अपने गांव से दूर मिल में जाकर हमाली का काम करता है।
वर्ष 2012 में उसे ग्रामीण आवास योजना के तहत रहने के लिए आवास उपलब्ध हुआ था। दुकालू ने बताया कि ग्राम सचिव श्री संतोष चौहान ने इस योजना के फायदे के बारे मे बताया और उसे पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। दुकालू का कहना है कि हम जैसे गरीबों के लिए यह बहुत अच्छी योजना है। इसी गांव के 50 वर्षीय श्री विशाल सिंह कंवर ने बताया कि वह बनीभूति, निंदाई कोड़ाई, खेत मे मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते है। उनके पास कोई जमीन नही है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के क्रियान्वयन से उसे भी सहारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से छत्तीसगढ़ सरकार से 6 हजार रूपए की मदद उन्हे मिलेगी। विशाल ने अपना पंजीयन करा लिया है। ग्राम करमा में एक छोटा सा किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले श्री रामकुमार गुप्ता का कहना है कि जिनके पास खेतीबाड़ी के लिए जमीन नही है उनके हित के लिए सरकार ने यह योजना प्रारंभ कर इस वर्ग को आर्थिक संबल प्रदान किया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!