छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

जगदलपुर: कलेक्टर आकाश छिकारा का ज्ञानगुड़ी निरीक्षण, अब नीट-जेईई के साथ एसएससी की भी तैयारी

जगदलपुर में कलेक्टर आकाश छिकारा ने ज्ञानगुड़ी का औचक निरीक्षण किया। अब यहां नीट, जेईई के साथ एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी होगी। समर्पित शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित।

जगदलपुर: कलेक्टर आकाश छिकारा ने ज्ञानगुड़ी का किया औचक निरीक्षण, अब नीट-जेईई के साथ एसएससी की भी होगी तैयारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अब जिले के युवाओं को बड़े शहरों की नहीं पड़ेगी जरूरत, समर्पित शिक्षकों का होगा सम्मान

जगदलपुर, 02 मार्च 2026/ जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने रविवार को ज्ञानगुड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों की तैयारी का गहन अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि ज्ञानगुड़ी के स्वरूप को और अधिक बेहतर एवं आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को एक उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। वर्तमान में यहाँ नीट, जेईई, पीएटी एवं नर्सिंग जैसी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग दी जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अब ज्ञानगुड़ी में एसएससी सहित केंद्र एवं राज्य स्तरीय अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी प्रारंभ करवाई जाए। इससे जिले के युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगा और उन्हें कोचिंग के लिए रायपुर, बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

शिक्षकों के समर्पण की सराहना, सम्मानित किए जाएंगे उत्कृष्ट शिक्षक

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर श्री छिकारा ने ज्ञानगुड़ी में कार्यरत शिक्षकों के समर्पण, मेहनत एवं सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन शिक्षकों द्वारा पूरी निष्ठा से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। एक प्रेरक संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान शासन से मिलने वाला पुरस्कार नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थियों द्वारा एक श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में पहचाना जाना है।

विद्यार्थियों से संवाद, मेहनत और अनुशासन पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी तैयारी, समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। साथ ही प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

ज्ञानगुड़ी बनेगा जिले का प्रमुख प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र

कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में ज्ञानगुड़ी को जिले का एक आदर्श एवं प्रमुख प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन मिल सके।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!