Advertisement

सक्रियता एवं तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए धान खरीदी कार्य में लाएं तेजी – कलेक्टर

राजनांदगांव : सक्रियता एवं तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए धान खरीदी कार्य में लाएं तेजी – कलेक्टर

सक्रियता एवं तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए धान खरीदी

– समानांतर धान का उठाव भी रखें जारी
– भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के सभी आवेदनों का विभागवार, विकासखंडवार, विषयवार फाईल बनाने एवं एण्ट्री करने के लिए निर्देश
– कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर सिंह ने कहा कि धान की खरीदी लगातार होनी चाहिए। किसानों को किसी भी तरह की दिक्क न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि धान तौलाई की अच्छी तरह मानिटरिंग करें। किसी भी धान उपार्जन केन्द्र में जाम की स्थिति नहीं होना चाहिए। इसके लिए लगातार समानांतर धान का उठाव भी जारी रखें। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक धान खरीदी का कार्य चलेगा। इसके लिए सभी अधिकारी व्यवस्था बनाते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करें। अब तक 30 प्रतिशत किसानों ने धान की बिक्री की है। धान खरीदी के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सक्रियतापूर्वक एवं तत्परतापूर्वक कार्य करें तथा समन्वय रखें। धान खरीदी के लिए आरईओ एवं पटवारी को कार्य पर लगाएं तथा ग्राम में पहले से ही मुनादी कराएं। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमा से जुड़े होने के कारण कोचिया एवं बिचौलिए यहां अवैध धान खपाने की आशंका बनी रहती है। सभी एसडीएम बार्डर में लगातार मानिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के मद्देनजर सभी आवेदनों का विभागवार, विकासखंडवार, विषयवार फाईल बनाएं एवं एण्ट्री करें। मुख्यमंत्री की घोषणा एवं समाज प्रमुखों की मांग व शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें।
कलेक्टर सिंह ने तहसीलदार कार्यालय में विडियो कान्फ्रेसिंग के लिए अधोसंरचना निर्माण हेतु कहा। उन्होंने फसल कटाई प्रयोग, अतिवृष्टि, अल्प वृष्टि की क्षतिपूर्ति की राशि, भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों का निराकरण, ई-कोर्ट, डिजिटल हस्ताक्षर, भूईयां साफ्टवेयर, वन अधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अवैध निर्माण, नियमितिकरण, विभिन्न विकास कार्य, सी-मार्ट, कृष्ण कुंज, धन्वनतरी मेडिकल स्टोर्स, सड़क मरम्मत सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव सुनील नायक, एसडीएम डोंगरगढ़ गिरिश रामटेके सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57