Advertisement

Ambikapur : नारी निकेतन, सखी सेन्टर, बालिका सम्प्रेषण, स्वाधार गृह एवं बालिका गृह का निरीक्षण………….

नारी निकेतन, सखी सेन्टर, बालिका सम्प्रेषण, स्वाधार गृह एवं बालिका गृह का निरीक्षण………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// राज्य महिला आयोग की सदस्य नीता विश्वकर्मा, संध्या रवानी समाजिक कार्यकर्ता एवं सुलेखा कश्यप संरक्षण अधिकारी के द्वारा नारी निकेतन, सखी सेन्टर, बालिका सम्प्रेषण गृह, स्वाधार गृह एवं बालिका गृह अम्बिकापुर का निरीक्षण किया गया। विश्वकर्मा ने संस्थाओं के राशन कक्ष, भोजन कक्ष, शौचालय, मनोरंजन कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बालिकाएँ पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने संस्था की साफ-सफाई की सराहना की। बालिकाओं एवं महिलाओं से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। संस्थाओं के सभी पंजीयों का अवलोकन किया। संस्थाओं के कर्मचारियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बालिका सम्प्रेषण गृह में 08 बालिकाएँ, नारी निकेतन में 8 महिलाएँ एवं 02 बच्चे, स्वाधार गृह में 13 महिलाएँ एवं 04 बच्चें एवं बालिका गृह में 70 बालिकाएँ उपस्थित थे।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47