Advertisement

Ambikapur : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का दौरा कार्यक्रम………….

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का दौरा कार्यक्रम………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत 12 दिसम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे निवास स्थान बौरीपारा से पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं ऑडिटोरियम में आयोजित संभाग स्तरीय युवा महोत्सव एवं छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। खाद्य मंत्री अपरान्ह 12ः30 बजे पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम से बतौली विकासखंड के ग्राम बेलकोटा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं हाई स्कूल में सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात स्टेट वेयर हाउसिंग के गोदाम का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात बतौली में शासकीय कन्या एवं बालक उच्चत्तर मध्यमिक विद्यालय में सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अपरान्ह 2ः45 बजे सहकारी समिति बतौली में नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के पश्चात अपरान्ह 3ः30 बजे हाई स्कूल सेदम के लिए प्रस्थान करेंगे। सेदम में सरस्वती सायकल वितरण  कार्यक्रम एवं सहकारी समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। भगत अपरान्ह 4ः30 बजे सेदम से ग्राम महेशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। महेशपुर में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करेंगे एवं सहकारी समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47