छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : केदमा बना 90 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदी वाला पहला केंद्र…………

केदमा बना 90 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदी वाला पहला केंद्र…………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// उदयपुर विकासखंड के वनांचल के धान खरीदी केंद्र केदमा जिले का पहला उपार्जन केंद्र बन गया है जहां पंजीकृत 90 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदी पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही उपार्जन केंद्र लखनपुर व अमलभिट्ठी 87-87 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदी कर दूसरे स्थान पर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार केदमा उपार्जन केंद्र में कुल 483 कृषक पंजीकृत है जिनमें 405 लघु व सीमान्त तथा 78 दीर्घ कृषक हैं। इनमें से अब तक 136 लघु व सीमान्त किसानों से तथा 15 दीर्घ किसानों से धान खरीदी किया गया है। धान बेचने वाले कुल किसानों में से लघु एवं सीमांत किसानों का प्रतिशत 90 है। इसीप्रकार लखनपुर में पंजीकृत 1339 लघु व सीमान्त किसानों में से 576 किसानों से तथा अमलभिट्ठी में 921 लघु व सीमान्त किसानों में से 546 से खरीदी किया गया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी सुचारू एवं पारदर्शीपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर सभी उपार्जन केन्द्रों में लघु व सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए पहले टोकन जारी किया जा रहा है ताकि धान खरीदी के लिए नियत समयावधि में कोई भी लघु या सीमांत किसान धान बेचने के लिये न  छूटे। गांव-गांव में मुनादी कराकर लघु व सीमांत किसानों को जानकारी दी जा रही है कि पहले लघु व सीमांत किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!