
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
प्रज्ञा ठाकुर के नफरती भाषण मामले में उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे कांग्रेस नेता जयराम रमेश
प्रज्ञा ठाकुर के नफरती भाषण मामले में उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे कांग्रेस नेता जयराम रमेश
नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक हालिया बयान को ‘स्पष्ट रूप से हेट स्पीच (नफरती भाषण) का मामला’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ जल्द ही उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे।.
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो स्पष्ट रूप से हेट स्पीच का मामला है। मैं इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाऊंगा।’’.











