
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सूरज सेठी ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए आवाज उठाई
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सूरज सेठी ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए आवाज उठाई
बिश्रामपुर -बिश्रामपुर एससीसीएल महाप्रबंधक से मुलाकात कर प्राइवेट कंपनियों द्वारा संचालित खदानों में 40%जिले के युवाओं को जगह मिले इसके लिए आज युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूरज सेठी ने महाप्रबंधक को ज्ञापन दीया और गायत्री भूमिगत खदान गैनवेल कोमोसेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिली है जबकि केतकी भूमिगत खदान सिन्चौती माइनिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को व विश्रामपुर और भटगांव में 20-20 मेगावाट सोलर प्लांट लगाया जा रहा है इन सभी परियोजनाओं में जिले के बेरोजगार युवाओं को ही जगह मिले इसके लिए महाप्रबंधक जी से आग्रह कर इन कंपनियों से बात करने को निवेदन किया और यदि ऐसा नहीं होता है आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई। जिसमें आनंद शर्मा, अलंकार नायक, राजकुमार सिन्हा, कुंदन मंडल, रानीत चौबे मौजूद थे








