मतदाता जागरूकता अभियान

मतदाता जागरूकता अभियान

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग एक्सेसिबल इलेक्शन की बैठक संपन्न हुई। बैठक के अध्यक्षता कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को बताया गया कि दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान को सुनिश्चित करना है। उपस्थित अधिकारियों से मतदान क्षेत्र में दिव्यांगजनों की समस्याओं के संबंध में आवश्यक सुझाव मांगा गया।
पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री डीके राय ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील है। उन्होंने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए मतदाताओं हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था करने पर जोर दिया। दिव्यांग मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा चुनाव के पूर्व उन्हें जागरूक करने के लिए आवश्यक गाइडलाइन जारी करने की बात कही। जिला आइकन के डॉ. नीरज वर्मा ने यह सुझाव दिया कि समाज के वंचित दिव्यांगों को समाज से जोड़ा जाए तथा उनका आत्म विश्वास बढ़ाया जाए। सभी दिव्यांग मतदाताओं का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाए जिससे वे मतदान हेतु जागरूक हो सकें। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री व्हीके बेदिया ने मतदान केन्द्रों में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान केन्द्रों में रैम्प निर्मित करने एवं आवश्यक मरम्मत करने का सुझाव दिया।
बैठक में श्री रतनलाल सोनी, बीपीओ श्री अशोक कुमार सिंह, श्री अभिलाष खर्रे, श्री रजनीश मिश्रा उपस्थित थे।