छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

तहसीलदारों को स्वामित्व योजना के कारगर क्रियान्वयन के निर्देश

तहसीलदारों को स्वामित्व योजना के कारगर क्रियान्वयन के निर्देश

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर/ कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा जिले के समस्त तहसील के तहसीलदारों को स्वामित्व योजना के सुचारू संचालन के लिए निर्देशित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि भारत सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर आवश्यक अभिलेख तैयार करना है। इस कार्य में आबादी भूमि का सर्वेक्षण कार्य ड्रोन के माध्यम से किया जाना है। उल्लेखनीय है ड्रोन से सर्वेक्षण का कार्य राजधानी रायपुर के भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु कार्य योजना तैयार कर उसके अनुरूप आवश्यक कार्य किया जाना है।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे योजना अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण कार्य हेतु आवश्यक कार्य सुनिश्चित करें। सर्वेक्षण के उपरांत नक्शे का भौतिक सत्यापन कर उसका प्रकाशन करें। इस संबंध में प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर आबादी भूमि पर काबिज भूमि स्वामियों को अधिकारी अभिलेख दें। सर्वेक्षण हेतु ड्रोन सर्वे के टीम के पहुंचने के पूर्व आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सर्वेक्षण के उपरांत आबादी भूमि के नक्शे का सत्यापन 4 सप्ताह में पूर्ण करने के लिए कहा। प्रारंभिक प्रकाशन कर दावा-आपत्ति का निराकरण करते हुए ग्राम सभा में अंतिम प्रकाशन कराएं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!