Advertisement

कलेक्टर के एसपी की उपस्थिति में हुई पदस्थापना के लिए काउंसलिंग

कलेक्टर के एसपी की उपस्थिति में हुई पदस्थापना के लिए काउंसलिंग

पहली बार हुई वीडियोग्राफी के साथ काउंसलिंग

पारदर्शीपूर्ण काउंसलिंग से शिक्षकों में संतुष्टि

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अम्बिकापुर/ कलेक्टर कुंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता की उपस्थिति में गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग में पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए काउंसलिंग गुरुवार को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। शासन की मंशानुरूप काउंसलिंग में पारदर्शिता लाने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। काउंसलिंग स्थल में प्रोजेक्टर के माध्यम से रिक्त स्थानों की सूची विकासखंडवार प्रदर्शित की जा रही थी। पारदर्शीपूर्ण काउंसलिंग से शिक्षक और शिक्षक संघ के सदस्यों ने संतुष्टि जाहिर की।
कलेक्टर ने काउंसलिंग में भाग लेने वाले शिक्षकों से बात की। उन्होंने शिक्षकों की पदस्थापना में शासन से प्राप्त निर्देशानुसार पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की बात कही। काउंसलिंग में सर्वप्रथम दिव्यांग महिला तत्पश्चात दिव्यांग पुरुष, विधवा या तलाकशुदा महिला तथा उसके पश्चात अन्य अभ्यर्थियों का काउंसलिंग किया गया। सहायक शिक्षक (एलबी) से प्रधान पाठक में पदोन्नति के लिए लगभग 600 शिक्षक काउंसलिंग में भाग लेने के लिये पूरे जिले से पहुंचे हुए थे। काउंसलिंग की सारी प्रक्रिया सबके सामने मल्टीपर्पज स्कूल के हॉल में सम्पन्न की गई।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव, एस.डी.एम. श्रीमती शिवानी जायसवाल सहित तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05