Advertisement

46 किसानों को जल्द मिलेगा भू-अर्जन मुआवजा राशि

46 किसानों को जल्द मिलेगा भू-अर्जन मुआवजा राशि

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अम्बिकापुर/ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 111 अंतर्गत अम्बिकापुर एवं लखनपुर तहसील अंतर्गत अर्जित भूमि के प्रभावित गांवों के 46 किसानों का मुआवजा राशि 2 करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपये का वितरण जल्द किया जाएगा।
एसडीएम अम्बिकापुर श्रीमती शिवानी जायसवाल ने बताया कि कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार भू-अर्जन के मुआवजा राशि प्रकरणों का जल्द निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 46 किसानों को मुआवजा राशि भुगतान हेतु भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के पोर्टल पर प्रोसेस प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके साथ ही लगभग 350 किसानों का तकनीकी कारणों से लंबित मुआवजा राशि का वितरण के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रायपुर के माध्यम से उक्त खाताधारकों की जानकारी दिल्ली प्रेषित की गई है। दिल्ली से तकनीकी दिक्कत दूर होने के उपरांत उक्त सभी किसानों का मुआवजा राशि का वितरण यथाशीघ्र कर दिया जाएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05