Advertisement

धर्मान्तरण के खेल पर चिंतामणि चिंतित क्यों नही- राम लखन सिंह पैकरा

धर्मान्तरण के खेल पर चिंतामणि चिंतित क्यों नही- राम लखन सिंह पैकरा

पिता संत गहिरा गुरु चिंतित होंगे पुत्र चिंतामणि के विचार-व्यवहार से- राम लखन पैकरा

अंबिकापुर: धर्मान्तरण रोकने की दिशा में कोई पहल नहीं करने का आरोप लगाते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा ने सामरी विधायक चिंतामणि महाराज को खुला पत्र लिखा है।

खुले पत्र में राम लखन ने कहा है कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश और हमारा सरगुजा संभाग के सामाजिक-धार्मिक, शासकीय-गैर शासकीय सभी लोगों को पता है कि परम पूज्य संत गहिरा गुरु महाराज सनातन संत समाज की स्थापना कर सभी के हृदय में बसे हुए हैं। सरगुजा के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में धर्मांतरण के कुचक्र को रोकने के दृष्टि से संत शिरोमणि गहिरा गुरु महाराज सरगुजा के कण-कण में विद्यमान है। सरगुजा की आदि-अनादि संस्कृति में सनातन संत समाज का स्थापना करके क्षेत्र के जनजाति समाज को निरंतर सुरक्षित रखा, सनातन सरगुजिहा संस्कृति को ईसाई मिशनरियों के षड्यंत्र से बचाने की दृष्टि से, विधायक चिंतामणि के पिता ने संस्कृत विद्यालय का स्थापना की।
खुले पत्र के माध्यम से आगे उन्होंने कहा कि जनजाति समाज की सनातन धर्म संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपराओं को बचाने व बनाए रखने के दृष्टि से सनातन संत समाज की स्थापना करके संत गहिरा गुरु स्वमेव माटीपुत्र बन गए, सभी जनजाति समाज को सनातन समाज से जोड़कर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य गुरु महाराज ने किया किंतु दुर्भाग्य से अभी भी धर्मांतरण का चक्र उनके पुत्र के नाक के नीचे तेज गति से चल रहा है, आए दिन धर्मान्तरण का मामला सामने आ रहा है ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

विधायक चिंतामणि के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए राम लखन ने कहा कि जनजाति समाज के लोगों के द्वारा धर्मान्तरण विषय पर लगातार चिंता जताया जा रहा है किंतु संत गहिरा गुरु के उत्तराधिकारी का मौन रहना निश्चित रूप से गुरु महाराज के बनाए बताए हुए मार्ग से हट कर है, और निश्चित रूप से इस विषय को लेकर के इनके द्वारा कुछ नहीं कहना, कुछ नहीं करना और अनदेखा करना आदिवासी समाज के लिए बहुत ही दुर्भाग्य जनक विषय है ।

राम लखन ने विधायक चिंतामणि से आग्रह किया है कि समाज हित में धर्मांतरण के गंदे खेल को रोकने में अपना सार्थक योगदान देवें तथा इन गतिविधियों में संलग्न लोगों का बहिष्कार करें, ताकि धर्म को, संस्कृति को तथा रीति-रिवाज व परंपरा को बचाने वाले पिता संत गहिरा गुरु के उत्तराधिकारी सुपुत्र कहलाएं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05