छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

सरगुजा संभाग से बनेगी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार

सरगुजा संभाग से बनेगी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पुरे प्रदेश में भूपेश सरकार के खिलाफ परिवर्तन की लहर – ओम माथुर

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर के मुख्य आतिथ्य में आज भाजपा सरगुजा संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, केन्द्रीय जनजातीय कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व जनजातीय आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द कुमार साय, पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उधेश्वरी पैंकरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई | सरगुजा संभाग के अपने प्रथम प्रवास पर पधारे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी श्री माथुर ने उपस्थित सरगुजा संभाग के भाजपा पदाधिकारियों का परिचय लिया तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की | इस अवसर पर बैठक में भाजपा पदाधिकारियों की अच्छी उपस्थिति से खुश होकर सरगुजा के भाजपा संगठन की तारीफ करते हुए श्री माथुर ने कहा कि सरगुजा के परिश्रमी, ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओ के दम पर सरगुजा सहित पुरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा तथा इस बार सरगुजा संभाग से ही भाजपा की सरकार बनेगी | आगे उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर बल देते हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को इसे सफल बनाने की अपील की | उन्होंने कहा कि बूथ जीते तो सब जीते अर्थात् प्रत्येक कार्यकर्ता अपना बूथ जितने का प्रण ले लें तो हम चुनाव जीत जायेंगें |

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार सभी मोर्चे पर असफल साबित हुई है | भूपेश बघेल के राज में अपराध, नशाखोरी, सूदखोरी, भू-माफिया और रेत माफ़ियाओ का आतंक चरम पर है | प्रदेश में नक्सल घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है | आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार निर्मम संवेदनहीन और लोकतन्त्र की हत्यारी सरकार है, अब इस भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार की जड़ें खोखली हो चुकी है, जिसे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इसे उखाड़ फेकने का संकल्प ले लिया है |

इस अवसर पर भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर ग्रामीणजनो के बीच केवल भ्रम फैलाने का काम किया है, कांग्रेस के कथनी और करनी में बड़ी अन्तर होने से आज केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना से 16 लाख परिवार वंचित है, भूपेश सरकार ने गरीबो का छत छीनने का काम किया है, आगामी चुनाव में यही जनता उन्हें सबक सिखाएगी | आगामी 15 मार्च को रायपुर में गरीबों को आवास के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव भाजपा करेगी |

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया एवं आभार प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने किया | इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, रायगढ़ सांसद गोमती साय, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा, अनिल सिंह मेजर, कृष्णा राय, राजा पाण्डेय, बाबुलाल गोयल, कमल भान सिंह, चम्पा देवी पावले, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, सिद्धनाथ पैकरा, विजयनाथ सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती रजनी त्रिपाठी, रामकिशुन सिंह, रामकृपाल साहू, शिवनाथ यादव, उपेन्द्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे |

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!