
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले आए सामने
नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,83,454 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,817 पर स्थिर है।.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 5,30,745 लोगों की मौत हुई है। वहीं संक्रमण की दैनिक दर 0.14 फीसदी, जबकि साप्ताहिक दर 0.08 फीसदी दर्ज की गई है।.









