Advertisement

Naxalites in CG: बड़ी सफलता, पस्त होने लगे हैं नक्सलियों के हौसले! बीजापुर जिले में 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तीन इनामी समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली राकेश माड़वी 2005 में संगठन में बाल संघम के रूप में भर्ती हुआ था और उस पर पांच लाख रूपए का इनाम था। वहीं दुला पूनेम 2003 में बाल संघम के रूप में भर्ती हुआ था और उस पर दो लाख रुपए का इनाम था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इन नक्सलियों के खिलाफ हत्या, पुलिस दल पर हमला और आगजनी समेत कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों के खिलाफ हत्या, पुलिस दल पर हमला और आगजनी समेत कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि माओवादियों को आत्मसमर्पण करने पर उत्साहवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 10-10 हजार रूपए दिए गए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57