छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

सांसद सरोज पांडेय को मोदी कैबिनेट में किया जाएगा शामिल? इन नेताओं का नाम भी चर्चा में

सांसद सरोज पांडेय को मोदी कैबिनेट में किया जाएगा शामिल? इन नेताओं का नाम भी चर्चा में

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़ chhattisgarh में आगामी​ दिनों में विधानसभा vidhansabha election चुनाव होना है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों के भीतर केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। ऐसे सुगबुगाहट इस बात की है कि विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार छत्तीगसढ़ को बड़ी सौगात दे सकती है। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट modi cabinet में छत्तीसगढ़ के किसी सांसद को जगह मिल सकती है। मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं के कुछ नाम भी सामने आए हैं।

कयासों की बात करें तो रायपुर संसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर के सांसद अरुण साव शामिल को मोदी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। वहीं, ऐसा भी माना जा रहा है कि दुर्ग सांसद विजय बघेल का नाम भी इस सूची में है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया है। हालांकि भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से इस दौरे को लेकर कुछ कहा नहीं गया है। बीजेपी के सांसद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश के हालात पर मंत्रणा करेंगे।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में मोदी कैबिनेट में किसे जगह दी जाए इस पर रायशुमारी होगी। प्रदेश के सांसद इस बात पर जोर देंगे कि प्रदेश से भी किसी चेहरे को मोदी कैबिनेट में जगह दी जाए, ताकी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिले। इसी वजह से तमाम नेता दिल्ली पहुंचे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2023 के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है। सत्ता में वापसी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरने की रणनीति पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। भाजपा ने पिछले साल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को बदला था। पार्टी गुजरात फार्मूले की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी चुनावी रणनीति पर काम कर रही है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!