Advertisement

नेशनल लोक अदालत 11 फरवरी को लोक अदालत के सफलतापूर्वक संपादन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त

नेशनल लोक अदालत 11 फरवरी को
लोक अदालत के सफलतापूर्वक संपादन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 16 जनवरी 2023/ नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी 2023 को किया जाएगा। कलेक्टर कुंदन
कुमार के द्वारा नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक संपादन हेतु खंडपीठ की स्थापना की गई है। न्यायालय कलेक्टर हेतु पीठासीन अधिकारी कलेक्टर होंगे। इसीप्रकार अपर कलेक्टर, नजूल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार राजस्व अधिकारियों के न्यायालय में संबंधित अधिकारी अपने प्रभार क्षेत्रों में राजस्व शाखा के शाखा नोडल अधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त नजूल अधिकारी अम्बिकापुर के न्यायालय में नजूल अधिकारी अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, धौरपुर, बतौली, सीतापुर तहसील में तहसीलदार पीठासीन अधिकारी होंगे। कलेक्टर ने न्यायालय अवधि समाप्त होते ही निराकृत प्रकरणों की जानकारी का ईमेल, वाट्सएप्प या फैक्स से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने कहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47