ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Politics: कांग्रेस राज में सभी वादे अधूरे ही रहेंगे- भाजपा

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस जन घोषणा पत्र समिति के संयोजक टीएस सिंहदेव ने स्वीकार कर लिया है कि जन घोषणा पत्र में किए वादे कांग्रेसी सरकार पूरे नहीं कर पा रही है और जनता का बहुत दबाव है इसलिए वह चुनाव न लड़ने का विचार कर रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल के पूरे मंत्रिमंडल और विधायकों की यही स्थिति है। भेंट मुलाकात कार्यक्रमों में जनता के सवाल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बौखलाना इस बात को और पुख्ता करता है। उन्होंने कहा कि श्री सिंहदेव के बयान से लगता है कि कांग्रेस के अधिकतर मंत्री विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं और जो लड़ेंगे उन्हें जनता सबक सिखा देगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नीलू शर्मा ने कहा कि टीएस सिंहदेव ने भूपेश सरकार की असलियत उजागर करते हुए कह दिया है कि हमने शराबबंदी का वादा किया था परंतु कमेटी ने और बीयर बार खोलने की सिफारिश कर दी।
यह सब बताता है कि कांग्रेस ने शराबबंदी के लिए सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में जो कमेटी बनाई है, उसका दूसरे राज्यों का दौरा जनता को भ्रम में डालने के लिए एक राजनीतिक पर्यटन मात्र है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!