ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पॉवर कंपनी में खेल सप्ताह का शुभारंभ: 25 जनवरी को होगा समापन… एमडी बोले – खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक….

रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि एवं पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस के कटियार ने किया। कंपनी मुख्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खेल से टीम भावना का विकास होता है। खेल मैदान से लेकर कार्यस्थल तक टीम भावना का होना आवश्यक है। उन्होंने 18 से 25 जनवरी तक खेल सप्ताह के आयोजन पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का हिस्सा बना रहे ये हमारी कोशिश हो। खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और खेल हमें टीम भावना से आगे बढ़ना सिखाता है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

क्रिकेट मैच का उद्घाटन  कटियार ने बल्लेबाजी के साथ किया। मुख्य अभियंता ज्योति नंनोरे ने गेंदबाजी की। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एमएस चौहान ने बताया कि आगामी एक सप्ताह में समूह एवं वैयक्तिक आधार पर आठ अलग- अलग स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। पुरुष एवं महिला वर्ग में व्हालीबाल, टेबल टेनिस , ब्रिज, क्रिकेट , कैरम, टेनिस बाल थ्रो बैडमिंटन और शतरंज स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्व सीएल नेताम, संदीप मोदी, मुख्य अभियंता एके वर्मा, वाईबी जैन, हेमन्त सचेदवा, मनोज वर्मा, आरके बंछोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक(जनसंपर्क) गोविन्द पटेल ने किया।

उद्घाटन अवसर पर आयोजित महिला क्रिकेट मैच में जनरेशन कंपनी की टीम ने ट्रांसमिशन कंपनी को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं एक अन्य मैच में रायपुर सिटी सर्किल ने रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय की टीम को पराजित कर अपना खाता खोला।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!