Advertisement

तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

हापुड़. उत्तर प्रदेश हापुड़ से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक तेज रफ्तार कार फिल्मी स्टाइल में तालाब में जा समाई. इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कार सवार ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पूरी घटना जिले की थाना कपुरपुर के समाना के पास की है. जहां बुलंदशहर के गांव का ककराना थाना धौलाना के रहने वाले हारून, शौकीन, राहुल और अरुण कार में सवार होकर गाजियाबाद वेदांता ठेकेदारी का काम करके लौट रहे थे. बुधवार की रात को कार गांव के ही पास कमरुद्दीन नगर के तालाब में जा गिरी. जिससे चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

चार लोगों की मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण व मृतक के परिजन मौजूद है. कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार का कहना है कि जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकाल कर निकाल लिया गया है और चारों लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57