Advertisement

मकान निर्माण के दौरान छज्जा गिरने से हादसा, 2 मजदूरों की दबकर हुई मौत

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मकान निर्माण के दौरान छज्जा गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई. घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है.

पूरी घटना वाराणसी के पांडेपुर की है. जहां एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान छज्जा गिरने से हादसा हो गया. घटना में दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर शिवपुरी स्थित कांशीराम आवास में रहते थे. घटना को संज्ञान लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक मदद की घोषणा की है. मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी. साथ ही उन्होंने परिवारजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57