Advertisement

निवेश को लेकर हैदराबाद में टीम योगी ने रोड शो किया, 25 हजार करोड़ का MOU हुआ साइन

हैदराबाद. उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर हैदराबाद में टीम योगी ने रोड शो किया. रोड शो से पहले बिजनेस टू गवर्नमेंट मीटिंग हुई. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निवेशकों के साथ बैठक की. 19 निवेशकों के साथ 25 हजार करोड़ का MOU साइन हुआ.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी निवेशकों के लिए सुरक्षित और संभावनाओं प्रदेश है. डिप्टी सीएम ने बताया कि हैदराबाद रोड शो में 25 हजार करोड़ के MOU साइन हुए. रोड शो के लिए टीम योगी को बड़ी सफलता मिली.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मेडिकल, एनर्जी, ईवी मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र पर फोकस रहा. 4 सेक्टर में 15,500 करोड़ खर्च मेघा इंजीनियरिंग करेगी. पल्सेज हेल्थकेयर 2000 करोड़ का निवेश करेगा. उन्होंने बताया कि मेडिकल और एनर्जी के क्षेत्र में भी भारी निवेश की बात हुई. बिजनेस मीटिंग में कई अन्य एमओयू भी साइन हुए.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57