Advertisement

रायपुर: बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक प्रारंभ

रायपुर: बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक प्रारंभ

बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा

बैठक में अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए गांव गांव में शिविर लगाने के निर्देश।
भेंट-मुलाकात : समीक्षा बैठक, तखतपुर विधानसभा, ग्राम खपरी, जिला बिलासपुर

बैठक में हाट बाजार क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी ली, अधिकारी ने बताया कि जिले में 20 हाट बाजार चिन्हित हैं। पर्याप्त गाड़ियों की व्यवस्था करने के निर्देश।

भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना के संदर्भ में अधिकारी ने बताया कि जिले में 34 हजार 873 लोगों का पंजीयन हुआ है, सभी को योजना का लाभ मिल रहा है।

गौठान के संबंध में जानकारी लेने पर तखतपुर सीईओ ने बताया कि हमारे ब्लॉक में 82 गौठान संचालित हैं।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल भवनों के मरम्मत, रंगाई पुताई आदि के संबंध में जानकारी दी। स्कूल भवनों के मरम्मत आदि के संबंध में निर्देश दिए गए।

सिंचाई विभाग के ईई को नहरों के लंबित मुआवजा प्रकरण के त्वरित निराकरण के निर्देश।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से एफआरए पट्टा के संबंध में जानकारी ली गई और कहा गया कि शिविर लगाकर ज्यादा से ज्यादा आवेदन और अधिक से अधिक लोगों को पट्टा प्रदान करें।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से सुपोषण योजना के प्रगति के संबंध में अधिकारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं से 3 वर्ष के बच्चों एवं शिशुवती माताओं को गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है।

एनीमिया जांच के बारे में अधिकारी ने बताया कि जिले में 353 गंभीर एनीमिया के मरीज हैं, इस पर अधिकारी को उनके नियमित जांच और पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

लघु वनोपज संग्रहण के बारे में अधिकारी ने बताया कि जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण किया जाता है। इस वर्ष 32 हजार 200 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 30 हजार रुपए से अधिक मानक बोरा का संग्रहण किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों से खराब सड़कों के मरम्मत के स्थिति की जानकारी ली और कहा कि खराब सड़कों की मरम्मत तत्काल करें।

तखतपुर में खारे पानी की समस्या की जानकारी लेटव हुए उन्होंने कहा कि गांव में पानी की टंकी बनी है, लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है। पीएचई के अधिकारी को पानी की सप्लाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश।

मुख्यमंत्री ने तखतपुर में खारे पानी की समस्या से निपटने के लिए खुड़िया जलाशय से पानी की सप्लाई की घोषणा की है, उन्होंने इसकी कार्ययोजना जल्द बनाने को कहा।

नल जल योजना के बारे में अधिकारी ने बताया कि 464 योजनाओं के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया। नल जल योजना के अंतर्गत प्रतिदिन लगभग 200 नल कनेक्शन लिया जा रहा है।

सहकारी बैंक में पहली बार शिकायत आई कि 49 हज़ार ही निकाल पा रहे हैं एक दिन में, इस पर मुख्यमंत्री ने विसंगति दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक ATM, NFT, RTGS के बारे में भी बताते हुए लिमिट को खतम करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं होने की शिकायत आ रही है, कैम्प लगाकर बनाने के निर्देश।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भैसाझार परियोजना के प्रभावितों के मुआवज़ा वितरण के लिए कैम्प लगाए और जल्द खतम करें। अधिकारी ने बताया कि 40 प्रकरणों में विवाद है इसलिए लेट हो रहा है, इस पर मुख्यमंत्री ने जून तक निराकरण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग में किसानों को उपकरण योजना आदि के संबंध में जानकारी नहीं मिल पा रही है। कृषि विभाग अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराएं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57