Advertisement

रेजिडेंट और इन्टर्न डॉक्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल 19 जनवरी से

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी जूनियर डॉक्टर्स 19 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

छत्तीशगढ़ के सभी गवर्नमेंट कॉलेज के मेडिकल कॉलेज के इंटर्न, एमबीबीएस, जूनियर रेजिडेंट और बोंडेड सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे।

जूनियर डाॅक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. प्रेम चौधरी ने कहा कि, दो साल से लगातार सरकार के साथ पत्राचार और बैठक के बाद भी हमारी मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया। ऐसे में सभी में रोष है। डाॅक्टरों को उनके योग्यतानुसार भी वेतन नहीं मिल पा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्हें आधे से भी कम वेतन दिया जाता है। दूसरे राज्यों में डाॅक्टरों को दोगुना सैलरी दी जा रही है। पिछले 4 साल से जूनियर डाॅक्टर्स की सैलरी में बढ़ोतरी भी नहीं हुई है जबकी प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों की सैलरी में राज्य सरकार ने बढ़ोतरी की है।

अब प्रदेश के सभी जूनियर डाॅक्टर्स प्रदेश के पूरे मेडिकल काॅलेज के डीन और अध्यक्ष को 19 जनवरी यानी कि गुरुवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। गुरुवार से हमलोगा ओपीडी और एमरजेंसी सभी सर्विसेस को बंद करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57