Advertisement

भारत में 134 नए मामले हुए दर्ज, एक्टिव केस में आई कमी

नेशनल डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरूवार को कोवड संक्रमण के नए आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में COVID-19 के 134 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1 हजार 962 रह गई। भारत में अब तक कुल 4.46 करोड़ कोविड मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मरने वालों की संख्या 5 लाख 30 हजार 728 थी।

COVID-19 की रिकवरी हुई 98.80%

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। जबकि साप्ताहिक सक्रंमण दर 0.08 प्रतिशत थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार कोविड के सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एक्टिव मामलों में आई कमी

24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या में 36 मामलों की कमी आई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 48 हजार 815 हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोरोना के खिलाफ देश में अब तक कोविड टीके की 220.20 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

अब तक ये रहे आंकड़े

भारत की COVID-19 टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया है। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चली गई थी। तो वहीं 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। भारत ने पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ और इस साल 25 जनवरी को चार करोड़ का गंभीर माइलस्टोन पार किया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57