Advertisement

भारत/न्यूजीलैंड वनडे से पहले ऑनलाइन टिकट पोर्टल ठप, क्रिकेट प्रेमियों में नाराजगी

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को रायपुर में पहली बार होने वाले इंटरनेशनल वनडे मैच को लेकर सरकारी एजेंसियां और क्रिकेट संघ का सिस्टम ही धराशायी हो गया। स्टेडियम की अव्यवस्था अब तक नहीं सुधरी है और टिकट को लेकर बड़ी बदइंतजामी सामने आई है।

टिकट के लिए बुधवार को ऑनलाइन टिकट बुकिंग का पोर्टल खोला गया था। यह शाम 4 बजे से खुला जरूर, लेकिन कुछ ही टिकट बंटे होंगे और थोड़ी-थोड़ी देर में बंद हो गया। जबकि शहर के सैकड़ों लोग 4 बजे से पहले से पेटीएम ऐप पर प्रोसेस करके बैठे थे, ताकि पोर्टल खुले और वे तुरंत टिकट खरीद लें। लेकिन ज्यादातर को निराशा ही हाथ लगी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 बीसीसीआई कोटे से 3 हजार टिकट

मैच के लिए बीसीसीआई के कोटे की 6 हजार 800 टिकट नहीं बिकी थी। जिसमें से 3 हजार टिकट ऑनलाइन पेटीएम पर बेची जानी थी। इसके अलावा साइड स्क्रीन कैमरे की वजह से 1500 सीटें पहले ही कम कर दी गई थीं।

जानकारी के अनुसार मैच के दौरान पिच के ठीक सामने दोनों तरफ साइड स्क्रीन के पीछे और उसके आसपास की सीटें रिक्त रखी जाती हैं। इसके अलावा कैमरा प्लेटफॉर्म के कारण भी 100 कुर्सियां ब्लॉक रहेंगी। इसके चलते 50 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में 1500 कुर्सियां बुक ही नहीं होंगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57