Advertisement

यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए- स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एम्स के सामने स्वाति मालीवाल को एक कार सवार ने करीब 15 मीटर तक घसीटा। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि हौज खास थाने से एक कॉल आया था। एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने बताया कि आरोपित की उम्र 47 वर्ष है और उसने शराब का सेवन किया था। मामले को लेकर FIR भी दर्ज हो चुकी है।

घटना के दौरान स्वाति मालीवाल कोटला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आने वाले एम्स के गेट नंबर 2 पर अपनी टीम के साथ खड़ी थी। पुलिस के अनुसार, जब वह फुटपाथ पर खड़ी थी, तब एक सफेद रंग की कार उनके पास आई, जिसके चालक ने उन्हें कहा कि वह कार के अंदर बैठ जाए।

डीसीपी चौधरी ने कहा कि जब का स्वाति ने मना कर दिया और कार की साइड विंडो के पास गई, तो चालक ने कार का कांच बंद कर दिया। इसी दौरान स्वाति मालीवाल का हाथ विंडो में फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चले गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वाति मालीवाल ने सुनाई आपबीती

मामले को लेकर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने कहा, ”कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47