Advertisement

आज रात 9 बजे काट दी जाएगी आपके घर की बिजली… जानें क्या है माजरा

आज रात 9 बजे काट दी जाएगी आपके घर की बिजली। नए साल की शुरूआत के साथ यह मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जी हां टीआरपी के पास भी यह मैसेज आया है।

इस वायरल हो रहे एक संदेश में दावा किया जा रहा है कि आपके घर की बिजली आज रात 9 बजे काट दी जाएगी। आपने पिछले माह का बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। आगे कहा गया है कि अगर आप चाहते हैं कि ऐसा न हो तो फटाफट ऑफिसर देवेश जोशी से संपर्क करें। साथ में बिजली बिल अपडेट करवाने के लिए 11 अंकों वाला हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है। नोटिस के नीचे चीफ इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर के हस्ताक्षर भी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानें क्या है सच

भारत सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो के आधिकारिक टीम ने वायरल मैसेज की जांच पड़ताल की। PIB Fact Check के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि दावा, “डिस्कनेक्ट से बचने के लिए ग्राहकों को अपने बिलों को अपडेट करने की आवश्यकता है जो प्रदान किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके किया जा सकता है।” यह एक तरह का स्कैम है। दावा पूरी तरह से झूठा है। विद्युत मंत्रालय (Ministry of Power) की तरफ से ऐसा कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। साथ ही PIB Fact Check की ओर से कहा गया कि अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें।

टीआरपी भी अपने ग्राहकों को अगाह करता है कि ऐसे किसी भी प्रकार के फेक मैसेज के झांसे में न आए। इससे आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर कभी आपको इस तरह के संदेश आते हैं तो उसमें दिए हुए नंबर पर संपर्क भूल कर भी न करें। आप इसकी शिकायत पुलिस से कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57