Advertisement

महिलाओं को प्रशिक्षित कर गौठानों के मल्टीएक्टिविटी कार्य से जोड़े : पटेल

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष ने ली उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल ने उद्यानिकी विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। इसमें उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि गौठानों में मल्टीएक्टिविटी के कार्य जैसे मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन तथा स्माल नर्सरी जैसे कार्य किए जा रहे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षित कर उन्हें इन कार्यों से जोड़ा जाए। इनसे उन्हें रोजगार प्राप्त होगा, वे आत्मनिर्भर होंगे और उनकी आय में बढ़ोतरी भी होगी।पटेल ने मुख्यतः समस्त फ्लैगशिप योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान बाड़ी निर्माण की अद्यतन जानकारी ली। साथ ही गोठान में तैयार विभिन्न उत्पादों का विभिन्न संस्थाओं में खपत हेतु लिंकेज के तहत सामुदायिक बड़ी से प्राप्त उत्पाद के विक्रय पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपडेट रहें और टीम भावना से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित होकर कार्य करें। बैठक में गोठानों में फल, पौध रोपण की स्थिति, वर्मी कम्पोस्ट क्रय तथा धान के बदले अन्य फसल लिए जाने की योजना की प्रगति की जानकारी ली गई और बाड़ी निर्माण के क्षेत्र किए गए कार्यों की सराहना भी की गई।
बैठक में शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य श्री अनुराग पटेल, श्री पवन पटेल, श्री हरिराम पटेल, श्री दुखवा पटेल, उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री माथेश्वरन व्ही, अपर संचालक श्री भूपेन्द्र कुमार पांडेय, संयुक्त संचालक श्री व्ही के चतुर्वेदी, संयुक्त संचालक (वित्त) श्री अरविंद कुजूर, सयुक्त संचालक (अभियांत्रिकी) श्री एम. पी. अवधिया, शाकंभरी बोर्ड के सचिव श्री सी. डी. सिंह एवं समस्त जिले के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57