Advertisement

वैदिक मंत्रोच्चार और सामाजिक रीति रिवाज के साथ 146 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने नव-दंपत्तियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के 146 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयुष कॉलेज परिसर मरवाही में वैदिक मंत्रोच्चारण, सामाजिक रीति-रिवाज और पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना महंत थी। समारोह की अध्यक्षता विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
डॉ. महंत ने नवविवाहित वर-वधुओं को बधाई देते हुए कहा कि गरीब परिवार के ऐसे लोग जो अपने पुत्र-पुत्री का धूम-धाम से विवाह नहीं कर पाते थे, उनके लिए सामूहिक कन्या विवाह योजना वरदान से कम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस योजना के तहत राशि 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए कर दी है। इससे गरीब परिवारों की बेटियों की चिंता दूर हो गई है। विशिष्ट अतिथि सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी वर वधुओं के लिए सुखी, प्रसन्न और अच्छे जीवन यापन की कामना की। विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने सभी अतिथियों, वर-वधुओं और उनके परिजनों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों को मदद मिल रही है। उन्होंनेे सभी वर-वधुओं के सुखमय जीवन की मंगल कामना की।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सभी वर वधुओं को परिधान, उपहार सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने सभी वर वधुओं को अपनी ओर से उपहार स्वरूप वस्त्र (शर्ट-साड़ी) और भगवान श्री राम दरबार की फोटो भेंट की। राइस मिल व्यापारी संघ की ओर से भी सभी नव दंपत्तियों को ब्लैंकेट भेंट किया गया। समारोह में राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री उत्तम वासुदेव सहित कई जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिले के अधिकारी-कर्मचारी सहित वर-वधुओं के माता-पिता, रिश्तेदार और नागरिक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57