Advertisement

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की टोर्च का 28 को होगा विदिशा में आगमन

विदिशा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक 27 खेलों में भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर बालाघाट मंडला एवं खरगोन में किया जाना है। इस उपलक्ष में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टॉर्च भोपाल से प्रारंभ होकर 28 जनवरी को विदिशा में आगमन करेगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिले में कार्यक्रम खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आधिकारिक गाना हिंदुस्तान का दिल धड़का दो की धुन के प्रचार वाहन के साथ साइकिल रैली प्रातः आठ बजे जिला खेल परिसर स्टेडियम से प्रारंभ हुई जो नीमताल, माधवगंज, मुख्य बाजार, बड़ा बाजार, एमएलबी स्कूल, शहनाई गार्डन से होती हुई होती हुई स्टेडियम पर समाप्त हुई।
जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि इसी क्रम में रविवार 22 जनवरी की प्रातः आठ बजे से मिनी मैराथन, 24 जनवरी की प्रातः आठ से प्रभात फेरी का आयोजन रखा गया है तथा 25 जनवरी को कबड्डी 20 वर्ष आयु वर्ग के लिए, 26 जनवरी को बास्केटबॉल ओपन फुटबॉल 20 वर्ष आयु वर्ग के लिए, 27 जनवरी को एथलेटिक्स 100 मीटर 18 वर्ष आयु वर्ग, जैबलिन 20 वर्ष आयु वर्ग, शॉट पुट 30 वर्ष आयु वर्ग, लोंग जंप 25 वर्ष आयु वर्ग का आयोजन जिला खेल परिसर स्टेडियम में रखा गया है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टॉर्च भोपाल से प्रारंभ होकर दिनांक 28 जनवरी 2023 को विदिशा में आगमन होगा। जिसकी रैली जिला खेल परिसर स्टेडियम से प्रारंभ होगी। खेल और युवा कल्याण अधिकारी विदिशा प्रदीप सिंह रावत ने उक्त आयोजन में अधिक से अधिक खिलाड़ियों से सम्मिलित होने की अपील की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57