
राणा किड्स स्कूल का शुभारंभ
रायपुर। रोहिनीपुरम तालाब रोड में आज राणा किड्स स्कूल का शुभारंभ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य, श्रीमती मधु चंद्रवंशी पार्षद एवं प्रोफेसर लक्ष्मी शंकर निगम रिटायर्ड कुलपति के विशेष आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलन के साथ किया गया सरस्वती वंदना डॉ. शैलजा ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत के. बी. राणा एवं निमिषा राणा द्वारा किया गया। प्रोफेसर लक्ष्मी शंकर निगम, मधु चंद्रवंशी एवं ज्ञानेश शर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने पर जोर देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किए। स्कूल के प्रारंभ एवं राणा कोचिंग सेंटर की जानकारी के. बी. राणा ने अपने उदबोधन में किया। आभार प्रदर्शन निमिषा राणा एवं मंच संचालन त्रिपतेज सिंह ने किया । इस अवसर पर नवीन जैन, कृष्ण कुमार निगम , दीपक सिंह, कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम, प्रीति निगम के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।












