Advertisement

CG- BSC फाइनल ईयर की छात्रा ने की आत्महत्या: फंदे पर लटकी मिली लाश… सुसाइड नोट में लिखी ये बात….

Bhilai: बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला. सुसाइड नोट भी मिला है. दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उन्हें युवती के कमरे से एक डायरी मिली है. डायरी में अजीब सी हैंडराइटिंग में कुछ लिखा है. युवती के पिता की मौत हो चुकी है. वह अपनी मां के साथ रहती है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बीएससी की छात्रा है और पढ़ने में भी काफी अच्छी थी. पिता की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी. विश्वबैंक कॉलोनी में कॉलेज छात्रा पूजा बघेल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुरानी भिलाई थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा. पुलिस ने पाया कि घर के अंदर कमरे में एक युवती फंदे से लटकी हुई है. पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवती के शव को नीचे उतरवाया. तब तक युवती की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57