Advertisement

ममता शर्मसार : मां ने 5 महीने के बच्चे की पटक-पटककर की हत्या, पुलिस ने लिया हिरासत में

उत्तर प्रदेश। संभल में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक मां पर अपने ही 5 महीने के बच्चे की हत्या करने का आरोप लगा है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने ही 5 महीने के बच्चे की पटक-पटककर हत्या कर दी है। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बहजोई कोतवाली इलाके के बर्तन बाजार का है। मायके में रहने वाली रिचा यादव ने बुधवार को ससुराल में फोन पर बताया कि उसका बच्चा बेड से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई है। हरियाणा के मेवात जिले का रहने वाले उसके पति कुलदीप ससुराल आ गया और पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर देने के लिए पहुंच गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पति का दावा है कि उसकी सांस मंजू ने फोन पर बताया कि उसके मासूम बेटे को उसकी ही पत्नी ने बेड पर पटक-पटक कर मार डाला है। वहीं, आरोपी महिला रिचा का कहना है कि वह अपने मासूम बच्चे को भला क्यों मारेगी? उसका बच्चा सोते समय बेड से गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मामले में कुलदीप की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57