ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Republic day celebration 2023 – की तैयारियों को लेकर राजभवन में बैठक संपन्न, संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

रायपुर : Republic day celebration 2023 : राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य पर राजभवन में ध्वजारोहण सहित संध्याकाल में स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता से करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस बैठक में यह तय किया गया कि स्वागत समारोह के दौरान अतिथियों के आगमन एवं प्रवेश व्यवस्था पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजभवन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। समारोह के आमंत्रण पत्रों का वितरण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राजभवन लाने एवं वापस ले जाने की व्यवस्था कलेक्टर रायपुर द्वारा की जाएगी। आयुक्त नगर निगम को राजभवन परिसर एवं सड़कों की साफ सफाई, रंगीन झंडों की व्यवस्था, उद्यान विभाग को सजावटी पौधों तथा लॉन की सफाई की जिम्मेदारी दी गई। समारोह के दौरान ट्रैफिक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी।

इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी और रायपुर कलेक्टोरेट, नगर निगम, पी.डब्ल्यू.डी., बिजली, उद्यानिकी, आयुष विभागों के अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!