Advertisement

हाथ जोड़ो अभियान की हुई शुरुआत।

हाथ जोड़ो अभियान की हुई शुरुआत।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजपुर। 26 जनवरी 2023 जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के प्रवक्ता व राजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि
राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत आज से राजपुर ब्लॉक में भी प्रारंभ हो गई है, जिले में यात्रा के प्रभारी डॉ अजय तिर्की महापौर नगर निगम अंबिकापुर को नियुक्त किया गया है तथा राजपुर ब्लॉक में यात्रा प्रभारी श्री अजय सोनी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर को प्रदेश नेतृत्व ने जिम्मेदारी सौंपी है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 307 ब्लाकों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क यात्रा निकाला जाना है जो प्रदेश भर के सभी बूथों में जाएगी राजधानी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम इस अभियान का शुरुआत गांधी मैदान से करेंगे।
राजपुर विकासखंड में यह अभियान 26 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगी इस यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस ने 398 किलोमीटर पदयात्रा का लक्ष्य रखा है यात्रा कम से कम प्रतिदिन 10 किलोमीटर चलेगी जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सहयोग होगा और यात्रा बूथ स्तर तक जाएगी, यात्रा में माननीय मंत्रीगण,विधायकगण के अलावा वर्तमान सभी जनप्रतिनिधियों क्या लावा पूर्व मंत्री विधायक व सभी पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इस यात्रा के दौरान जहां आम मतदाताओं से मुलाकात कर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस के उद्देश्य के साथ-साथ भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगें,इसके अलावा सामाजिक सौहार्द्र देश की एकता अखंडता का संदेश भी अभियान के माध्यम से देंगें,छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार की योजनाएं कार्य के संबंध में भी लोगों को जानकारी देंगें वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार की नीतियों और उसके विफलताओं के बारे में भी कांग्रेस जन लोगों को जानकारी देंगे।
हाथ जोड़ो अभियान की बूथ स्तरीय यात्रा के बाद जिले में अधिवेशन होगा और राज्य स्तर पर रायपुर में समापन किए जाने के कार्यक्रम हैं।
राजपुर ब्लॉक में यात्रा अलखडीहा से प्रारंभ हो रही है जो कोदौरा सेक्टर में समाप्त होगी।
उल्लेखनीय है कि राजपुर ब्लॉक में भी यात्रा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है और यात्रा के लिए रूट चार्ट भी तैयार करके सभी प्रभारियों को सौंप दिया गया है।
आज की यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, महामंत्री जिला कांग्रेस जितेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अनिता मिंज,सुरेश सोनी,गोपी यादव,गेदंल राम वअन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47