छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने बालोद में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बालोद में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कई सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि दिए जाने की घोषणा

सामाजिक भवनों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने इस मौके

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बालोद में विभिन्न समाज के प्रमुखों और संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक सरोकार के कार्यों एवं उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी समाज एवं वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। सभी समाज के लोगों की उन्नति के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने इस मौके पर कई सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए शासन द्वारा रियायती दर पर भूमि उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने लोगों को सामाजिक भवन के निर्माण के लिए भूमि आबंटन हेतु विधिवत आवेदन करने की भी सलाह दी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर निर्मलकर समाज के लोगों की मांग का परीक्षण कराये जाने के साथ ही सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की। गन्ना उत्पादक संघ के पदाधिकारी श्री छगन देशमुख से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गन्ना उत्पादक किसानों को भारत सरकार के समर्थन मूल्य से ज्यादा राशि दे रही हैं। स्वर्णकार समाज के लोगोें ने भी सामाजिक कार्यों के लिए भूमि दिए जाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने गड़रिया समाज की मांग पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। यादव समाज द्वारा बोर खनन की मांग को पूरा किए जाने की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री ने पाटीदार समाज को भूमि आबंटित किए जाने के लिए प्रस्ताव भिजवाने की बात कही। सेन समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सामाजिक अधिवेशन में शामिल होने का न्योता दिया और सामाजिक भवन के लिए भूमि की मांग की। मुख्यमंत्री ने सिख समाज को लंगर हॉल के निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, कुर्मी समाज को बालोद को सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, ईसाई समाज को कब्रिस्तान के लिए भूमि, निषाद समाज के भवन के लिए 10 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की। मुस्लिम समाज को मदरसा भवन के लिए 10 लाख रूपए तथा कब्रिस्तान की फैंसिंग कराये जाने की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री ने ब्रम्हाकुमारी भवन विस्तार के लिए 10 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!