Advertisement

Sonu Sood: बेटी के लिए गाना गुनगुना रही थी मां, वीडियो देख सोनू सूद ने दे दिया इतना बड़ा ऑफर

नईदिल्ली I बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। उस दौरान उन्होंने कई लोगों को उनके घरों तक सही सलामत पहुंचाया था। वह अक्सर अपने काम को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गाना गाते हुए दिख रही है। उस महिला का गाना इतना वायरल हुआ कि अभिनेता सोनू सूद ने भी उसे अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सोनू सूद ने दिया फिल्म में गाने का ऑफर
दरअसल, इस वीडियो में महिला बेहद सुरीली आवाज में गाना गा रही है, जिसके बाद यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग भी इसे जमकर शेयर करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला चूल्हे पर रोटियां बनाते हुए नजर आई। उस महिला की बेटी उससे गाना गाने को कहती है, जिसके बाद शुरुआत में वह मना करती है। हालांकि, बेटी के कहने पर वह तेरे नैना सावन भादो गाना गाती है। महिला की आवाज किसी बड़े संगीतकार की तरह है। यह वीडियो ट्विटर पर साझा किया गया है। जिस पर कैप्शन में लिखा है- इससे सुरीली संभव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा पर गा रही है। वहीं, अभिनेता सोनू सूद ने भी इसी वीडियो को साझा करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है- नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएगी।

लोग कर रहे कमेंट्स
इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभी तक हजारों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। लोग महिला की तारीफ में कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी सोनू सूद कई लोगों की मदद कर चुके हैं और उन्हें आगे बढ़ाते हुए नजर आए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47