Advertisement

कंगना ने बॉलीवुड को दी तगड़ी वॉर्निंग, लोग बोले- शाह रुख से जल गईं आप!

नई दिल्ली। 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद से शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। कुछ दिनों पहले ही क्वीन कंगना रनोट ने भी फिल्म की कामयाबी को लेकर ट्वीट किया था। हाालंकि, फिल्म में पाकिस्तान की इमेजी को अच्छा दिखाने की कोशिश की गई है जिस पर इसे नफरत पर प्यार की जीत बताया जा रहा। कंगना अब इसी बात पर भड़क गईं और लगे हाथ उन्होंने वॉर्निंग भी दे दी।

कंगना फिर दिया पठान पर रिएक्शन

पठान की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद आलिया भट्ट और फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तारीफ की थी। आलिया ने कहा है कि ‘प्यार हमेशा जीतता है’, करण ने लिखा, ‘प्यार हमेशा नफरत को जीतता है’। बस यही सब कंगना को अच्छा नहीं लगा और उन्हें दे दनादन ट्वीट करने शुरू कर दिए।

बॉलीवुड को किया वॉर्न

शनिवार तड़के ही कंगना रनोट, जिन्होंने हाल ही में ट्विटर पर वापसी की है पठान को लेकर स्ट्रॉन्ग रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा- ‘बॉलीवुड वालों ये नैरेटिव बनाने की कोशिश मत करना कि इस देश में तुम हिंदू हेट से सफर कर रहे हैं, अगर मैंने फिर से ये शब्द सुना ‘नफरत पर जीत’ तो तुम लोगों की वही क्लास लगेगी जो कल लगी थी। ‘नफरत पर जीत’, मैं आपकी क्लास लूंगा। अपनी सफलता का आनंद लीजिए और अच्छा काम कीजिए, राजनीति से दूर रहिए।’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

लोगों ने किया ट्रोल

कंगना के ट्वीट पर लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा कि आप पठान की सक्सेस से निराश हैं शायद’। एक ट्वीट में लिखा था, “चलो पठान को साइड में करते हैं…’नफरत पर जीत’ का एक और उदाहरण है कि कैसे आपकी पिछली नौ फिल्में एक के बाद एक धराशायी हो गईं। दर्शकों ने कंगना को खारिज कर दिया है, ‘एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, ‘मैडम जी, आप कहां से हो?? बॉलीवुड से नहीं हो?? अलग कोई इंडस्ट्री से आए हो क्या?’

धाकड़ फ्लॉप होने पर किया रिएक्ट

इससे पहले कंगना ने पहले एक यूजर को रिक्शन देते हुए बताया था कि क्यों उनकी धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई थी। कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने शुक्रवार को कहा था, ‘हां, धाकड़ ऐतिहासिक फ्लॉप थी, मैंने इससे कब इनकार किया? दस साल में शाहरुख जी की यह पहली सफल फिल्म है, हम भी उनसे प्रेरणा लेते हैं, मुझे उम्मीद है कि हमें भी वैसा ही मौका मिलेगा जो भारत ने उन्हें दिया था। आखिर यह भारत महान है, उदार है, जय श्री राम।’

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57