Advertisement

Corona Cases in India: भारत को मिल रही है कोरोना से राहत, 24 घंटे में 100 से भी कम नए केस

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़ों अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक दिन में बढ़कर 93 हो गए, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,842 रह गई है।

कोविड मामलों की कुल संख्या 4.46 करोड़ (4,46,82,530) है और मरने वालों की संख्या 5,30,739 है, जो कि सुबह 8 बजे अपडेट किया गया डेटा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

भारत में कम हो रहा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (28 January 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 93 नए केस सामने आए। देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 हजार 842 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 54 की कमी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,82,53 हुई

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 82 हजार 530 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 49 हजार 949 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 739 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57