Advertisement

कत्थक के 15-40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

कत्थक के 15-40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

अम्बिकापुर 29 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के संकल्प हाल में भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधा के अन्तर्गत रविवार को भरतनाट्यम और कत्थक नृत्य की प्रतियोगिता अयोजित की गई। कत्थक के 15-40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया ने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिले के विकासखण्ड उदयपुर निवासी सृष्टि भदौरिया ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता अंतर्गत कथक नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन से पुरस्कार अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त जिले को क्विज प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
भरतनाट्यम नृत्य के निर्णायक मंडल में लकी मोहंती, नीता राजेंद्र गहड़वाल और सुमी अजय शामिल रहे। कत्थक नृत्य के निर्णायक मंडल में नीता राजेंद्र गहड़वाल, वासेटी वैष्णव और डॉ. राजश्री नामदेव शामिल रहीं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM