Advertisement

महासमुंद:अभाविवि हैंडबॉल प्रतियोगिता में pg कॉलेज के आठ खिलाड़ियों का चयन

अभाविवि हैंडबॉल प्रतियोगिता में pg कॉलेज के आठ खिलाड़ियों का चयन

महासमुंद। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय पुरुष हैंडबॉल टीम में शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद के 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर यहां के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था। जिस पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय पुरुष हैंडबॉल टीम में शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद के 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। रविवार को चयनित सभी खिलाड़ियों ने हैंडबॉल कोच सैयद इमरान अली के नेतृत्व में विनोद सेवन लाल चंद्राकर विधायक एवं संसदीय सचिव तथा चेयरमैन छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ से उनके निवास में सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस अवसर पर सभी चयनित खिलाड़ियों को संसदीय सचिव चंद्राकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। चयनित खिलाड़ियों में कोनेन अहमद, धनंजय चेलक, आदित्य साहू, हिमांशु साहू, रोशन यादव, आदित्य चंद्राकर, त्रिवेंद्र यादव, जयचंद दास शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ियों को नगर पालिका महासमुंद की अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय की प्राचार्य अनुसुइया अग्रवाल, महाविद्यालय के खेल अधिकारी दिलीप लहरे, जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, कपिल पेदरिया, रुपेश महिलांग, टिकेश्वर साहू, मुकेश पेदरिया, मनीष चंद्राकर, आशीष कुशवाहा, सागर यादव, प्रशांत विवेक दास, मोनू सिंह, सकलेन अहमद, सिफ्टन रजा, कबीर अहमद आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57