Advertisement

Murali Vijay : टीम इंडिया के इस दिग्गज ओपनर ने लिया संन्यास, आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे

नई दिल्ली : Murali Vijay : इस वक्त टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेली जा रही है. वहीँ इसी बीच टीम से बाहर चल रहे दिग्गज ओपनर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंका दिया है. इंडिया के ओपनर को चयनकर्ताओं ने 2018 के बाद से टीम में मौका नहीं दिया है.

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज़ मुरली विजय ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. उन्होंने इसकी जानकारी सोमवार 30 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपनी बातें शेयर कर दी है. IPL में और इंटरनेशनल क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके इस खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में भी अब खेलते नही देखा जा सकेगा.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

 

मुरली विजय (Murali Vijay) ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, मैं आज बेहद सम्मान के भाव से क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास की घोषणा करता हूं. 2002 से 2018 तक का मेरे जीवन का साल सबसे बेहतरीन पलों में शामिल रहा. मुझे अपने देश की तरफ से खेलने का सम्मान हासिल हुआ. मैं बीसीसीआई, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन और चेन्नई सुपर किंग्स का बहुत आभारी हूं जो खेलने का मौका दिया.

Murali Vijay : मुरली विजय का क्रिकेट करियर

टीम इंडिया में मुरली विजय ने 2008 में डेब्यू किया था. उन्होंने देश के लिए कुल 61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 टी20 मैच खेले. टेस्ट में मुरली ने 38.29 की औसत से 3982 रन बनाए जिसमें 12 शतक शामिल है. वनडे में उनके नाम कुल 339 रन. टी20 की बात करें तो मुरली ने यहां 169 रन ही बनाए. दिसंबर 2018 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला था.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM