ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Money Laundering & Coal Levy Case – सभी की ED रिमांड बढ़ी, अब 13 फरवरी तक न्यायिक रिमांड

रायपुर / सोमवार को विशेष अदालत में ED टीम ने जेल में बंद सीएम की पूर्व ओएसडी सौम्या चौरसिया के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। ईडी ने मनी लांड्रिंग और कोल लेवी मामले में जेल अभिरक्षा में बंद उप संचालक खनिज एसएस नाग, संदीप कुमार नायक, दीपेश टांक, और राजेश चौधरी को सोमवार को विशेष अदालत में पेश किया। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में प्रकरण की सुनवाई होने के बाद तीन दिनों की रिमांड खत्म होने के बाद सभी को पेश किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बताया गया कि चालान करीब 3 हजार पन्नों का है। उन्हें गत 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से न्यायिक रिमांड पर जेल में है। डिप्टी डायरेक्टर एसएस नाग, संदीप कुमार नायक, दीपेश टांक, और राजेश चौधरी को 14 दिन यानि 13 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जेल में बंद सौम्या चौरसिया समेत सभी 10 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने चालान पेश किया है। इस चार्जशीट में सौम्या, निखिल चंद्राकर, एस एस नाग, संदीप कुमार नायक, दीपेश टांक और राजेश चौधरी समेत कैलाश तिवारी, रजनीकांत तिवारी और अनुराग चौरसिया समेत 10 आरोपियों के नाम आरोप लगाया गया है।

विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश चालान में सभी 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 178 पन्नो का परिवाद और 5503 पन्नो में चालान प्रस्तुत किया है। चालान में सभी आरोपियों के खिलाफ करीब 17 करोड़ रुपयों के लेनदेन की बात कही गई है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!