Advertisement

CRIME NEWS : बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद: जिले के तहसील बसना में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तीन उड़ीसा के गांजा तस्करों से 20 लाख रुपए के एक क्विंटल गांजा समेत गिरफ्तार कर लिया है। सेंट्रो लग्जरी कार में गांजा की तस्करी की जा रही थी, बसना पुलिस और साइबर सेल की पैनी नजर से नहीं बच सके नशे के सौदागर।

 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि तीन व्यक्ति एक सेंट्रो कार में उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में 20 लाख का गांजा खपाने पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले सरहद में गांजा तस्कर जैसे ही प्रवेश किया। बसना पुलिस और साइबर सेल की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग सेंट्रो कार में गांजा लेकर नेशनल हाईवे के रास्ते गांजा का परिवहन कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना मिलते ही साइबर सेल की टीम और बसना पुलिस ने ग्राम कुरचूड़ी के पास गांजा तस्करों का इंतजार करने लगे, जैसे ही सेंट्रो कार सीजी 04 बी 8089 पहुंची। उसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन कार में सवार ड्राइवर ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने सेंट्रो कार का पीछा करते हुए रोककर वाहन में सवारों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे में लेकर सैंटरो कार की तलाशी ली गई। कार की डिक्की में 100 पैकेट में बंधे गांजे का बंडल मिला। पुलिस ने एक क्विंटल गांजा बरामद कर तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(ख) की कार्रवाई कर मामले को विवेचना में लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

1 . डमरूधर साहू पिता पुस्तम साहू, लिटियापुर झारबंध उड़ीसा,

2. वासुदेव साहू पिता डमरूधर साहू 24 साल लिटियापुर झारबंध उड़ीसा,

3. सुभाष साहू पिता भगवानों साहू 23 साल लिटिया पुर झारबंध उड़ीसा।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57