Advertisement

सूरजपुर : ग्राम सिरसी में कोरोना गाईडलाइन का उल्लंघन कर चौथी कार्यक्रम का हो रहा था आयोजन

नियमों के उल्लंघन पर दुल्हा के पिता पर एफआईआर दर्ज

सूरजपुर/11 मई 2021कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं उसके फैलाव को रोकने के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्धारित गाईडलाइन जारी किए गये है। कोरोना गाईडलाइन के आदेश का पालन कराने, समझाईस देने एवं जागरुक करने निरंतर जिला प्रशासन एवं पुलिस अमला द्वारा किया जा रहा है, लेकिन लोगों के द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन एवं अवहेलना किया जा रहा है। विगत दिनों जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़होत्तरी को देखते हुए समस्त वैवाहिक कार्यक्रम को निरस्त किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

10 मई को तहसील भैयाथान के अंतर्गत ग्राम सिरसी में लाॅकडाउन के नियमों को ताक में रखकर ईश्वर प्रसाद राजवाडे़ के द्वारा अपने लड़के बबलू राम का शादी पश्चात् चौथी  कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लाॅकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए 7.30 बजे अधिक संख्या में लोगों को घर में एकत्र कर चौथी  भोज का आयोजन कराया जा रहा था। उन्हें पूर्व में मुनादी कराकर लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने हेतु सूचित किया गया था, इसके बावजूद ईश्वर प्रसाद राजवाडे़, बबूल राजवाडे़ द्वारा भोज कार्यक्रम आयोजन कराकर कोरोना महामारी को बढ़ावा दिया जाना पाया गया है। जिस पर त्वरित कार्य करते हुए दुल्हा के पिता एफआईआर दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.), भैयाथान, तहसीलदार, पुलिस चौकी प्रभारी बसदेई, रोजगार सहायक सिरसी, हल्का पटवारी, सरपंच, उपसरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05