ये हैं दुनिया के जहरीले पौधे, हमेशा रहें इनसे बच कर

नॉलेज डेस्क – पेड़-पौधे हमारे लिए काफी महत्व रखते हैं। हमें पेड़-पौधों से साफ हवा के अलावा कई चीजें मिलती हैं। लेकिन कुछ पौधे हमारे लिए खतरनाक भी होते हैं। वे इतने जहरीले होते हैं कि इंसान की जान भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं आज ऐसे ही 7 पौधों के बारे में …

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सुइसाइड ट्री (Cerbera odollam)

केरल और आसपास के समुद्री तटीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले इस पौधे के कारण केरल में कई मौतें हो चुकी हैं। इसके बीज के अंदर एल्कलॉइड पाया जाता है जो दिल और श्वसन तंत्र के लिए काफी घातक है।

कनेर (Oleander-Nerium oleander)

कनेरा का पूरा हिस्सा घातक होता है। इसके सेवन से उल्टी, चक्कर, लूज मोशन के साथ इंसान कोमा में भी जा सकता है। इसकी पत्ती अगर शरीर को स्पर्श कर जाती है तो खुजली होने लगती है। वास्तव में कनेर इतना जहरीला होता है कि इसके फूल पर जाकर बैठने वाली मधुमक्खियों से बनी शहद खाने से इंसान बीमार पड़ सकता हैं ।

रोजरी पी (Rosary Pea- Abrus precatorius)

इसका नाम रोजरी पी इसलिए पड़ा है क्योंकि इसके बीज का इस्तेमाल जूलरी और प्रार्थना के लिए इस्तेमाल होने वाली माला (रोजरी) में होता है। वैसे छूने से इसके बीज खतरनाक नहीं होते हैं लेकिन खुरचने, टूटने या चबाने पर घातक होते हैं। इसमें ऐब्रिन पाया जाता है जिसका सिर्फ 3 माइक्रोग्राम किसी इंसान की जान लेने को काफी होता है।

अरंडी (Castor Bean-Ricinus communis)

अरंडी के बीज से कैस्टर ऑइल निकाला जाता है। इसके बीज काफी जहरीले होते हैं। इसका बीज इतना जहरीला होता है कि एक या दो बीज खाने से बच्चे की मौत हो जाती है और आठ बीज तक खाने पर बड़े इंसान की भी मौत हो जाती है। इसमें राइसिन नाम का जहर पाया जाता है जो कोशिकाओं के अंदर प्रोटीन के संश्लेषण को रोक देता है और इसकी वजह से उल्टी, दस्त होती है और इंसान की मौत हो जाती है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

​वाइट स्नेकरूट (White Snakeroot-Ageratina altissima)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की मां नैनसी हैंक्स की मौत इसी पौधे के कारण हुई थी। यह नॉर्थ अमेरिका में पाया जाने वाला एक पौधा है जिसके छोटे-छोटे सफेद फूल होते हैं। इसमें एक जहरीला ऐल्कोहल ट्रेमैटोल पाया जाता है। अब्राहम लिंकन की मां की सीधे पौधे से मौत नहीं हुई थी। उन्होंने एक गाय का दूध पिया था, जिस गाय ने पौधे को खाया था। दरअसल अगर कोई जानवर इसे खा लेता है तो इसके मांस और दूध का सेवन करने वाले इंसान के शरीर में भी जहर फैल जाता है।

​घातक नाइटशेड (Deadly Nightshade-Atropa belladonna)

इसे बेलाडोना भी कहा जाता है। मध्य और दक्षिणी एशिया में यह पौधा पाया जाता है। इसकी पत्तियों का रंग हल्का हरा होता है और फल चमकीले काले रंग का होता है जो चेरी जैसा लगता है। इसका फल मीठा होता है। इसके तने, पत्ती, फल और जड़ में ऐट्रोपिन और स्कोपोलामिन पाया जाता है जिसकी वजह से शरीर लकवाग्रस्त हो जाता है। अगर शरीर में इसकी पत्ती भी छूआ जाती है जो त्वचा में खुजली होने लगती है।

वॉटर हेमलॉक (Water Hemlock-Cicuta maculata)

वॉटर हेमलॉक उत्तरी अमेरिका का सबसे जहरीला पौधा माना जाता है। इसके फूल ऐसे होते हैं कि इंसान कई बार धोखा खा जाता है और उसे खाने वाला आजवाइन समझ लेता है। अगर कोई इसे गलती से खा लेता है तो उसके अंदर काफी घातक परिणाम नजर आने लगता है। इंसान को चक्कर, पेट दर्द आदि होने लगता है। आमतौर पर इसके खाने से लोगों की मौत हो जाती है। कोई जिंदा बच भी जाता है तो अपनी याददाश्त खो देता है।